पुलिस महानिदेशकों का वार्षिक सम्मेलन गुजरात में 18 से

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। आजादी के बाद, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस महानिरीक्षकों/ महानिदेशकों तथा केन्द्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुखों का 50वां वार्षिक सम्मेलन 18-20 दिसम्बर को गुजरात में कच्छ के रण में आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस प्रदान किए जाएंगे।

2013 तक यह सम्मेलन प्रति वर्ष दिल्ली में आयोजित किया जाता था। 1920 में इसकी स्थापना के बाद पिछले वर्ष नवंबर में पहली बार इस सम्मेलन को दिल्ली से बाहर असम के गुवाहाटी में आयोजित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493