नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष संबंधी राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में घोषणा की कि भारत का चंद्र अभियान चन्द्रयान-2 2017 में चन्द्रमा की धरती पर उतरेगा।
अन्य कार्यो के अलावा यह यान दूसरी दुनिया में मौजूद जीवन की संभावनाओं की खोज करेगा। इसी तरह भारत के महत्वपूर्ण सोलर मिशन आदित्य-एल1 को 2019 को प्रक्षेपित किया जाएगा।
पिछले एक साल के दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की शानदार कामयाबी की तारीफ करते हुए डॉ. सिंह ने सिंगापुर के गणतंत्र की आजादी की स्वर्ण जयंती के मौके पर श्रीहरिकोटा से सिंगापुर के 6 उपग्रहों की कामयाब प्रक्षेपण उड़ान के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने आगे कहा कि यह प्रक्षेपण वाणिज्यिक आधार पर सहमति के बाद किया गया और सिंगापुर सरकार ने इस कार्य के लिए 2.6 करोड़ यूरो का भुगतान किया।
dharmpath.com dharmpath