श्योपुर, 21 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की पुलिस ने इनामी डकैत भरोसी मल्लाह को शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात मुठभेड़ में मार गिराया है। मल्लाह के खिलाफ मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न थानों में 18 प्रकरण दर्ज हैं।
श्योपुर के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे ने रविवार को आईएएनएस को बताया, “बीरपुर थाना क्षेत्र के नदीगांव के बीहड़ में डकैतों के होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में भरोसी मल्लाह मारा गया।”
पांडे के अनुसार, इस डकैत पर मध्य प्रदेश और राजस्थान में कुल 35 हजार रुपये का इनाम है, वहीं इसके खिलाफ कुल 18 प्रकरण दर्ज हैं।
dharmpath.com dharmpath