नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर दिल्ली में जल्द ही जनमत संग्रह होगा।
आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने ट्वीट किया, “ब्रिटेन में हुए जनमत संग्रह के बाद पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर दिल्ली में जल्द जनमत संग्रह होगा।”
केजरीवाल ने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी और न ही यह स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह का जनमत संग्रह कौन कराएगा।
आप नेता बार-बार यह मांग करते रहे हैं कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। वर्तमान में दिल्ली सरकार की ताकत सीमित है, क्योंकि शहर में कानून-व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण विषय केंद्र सरकार के अधीन है।
dharmpath.com dharmpath