पूर्वी दिल्ली में इमारत गिरने से 5 घायल

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर में एक चारमंजिला इमारत रविवार सुबह ढह गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर में एक चारमंजिला इमारत रविवार सुबह ढह गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।

दमकल विभाग ने कहा, “हमें घटना के बारे में रात 1.50 बजे फोन कॉल आया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं।”

उधर पुलिस ने कहा कि हादसे में केवल बलकार सिंह (57) घायल हुए हैं। सिंह की हालत स्थिर है। सिंह ढही इमारत के पीछे रहते थे और उनका कमरा पूरी तरह नष्ट हो गया।

पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि इमारत का मालिक, उसकी पत्नी और दो बच्चे पहली मंजिल पर रहते थे और वे घायल नहीं हुए।

पुलिस ने कहा कि इमारत काफी पुरानी थी और इसके ढहने का कोई विशेष कारण नहीं है।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने मलबे की जांच की है और इसमें कोई भी फंसा नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493