स्वाइन फ्लू से हिमाचल में चिकित्सक की मौत

शिमला, 2 जुलाई (आईएएनएस)। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसीएच) में स्वाइन फ्लू से एक सरकारी चिकित्सक की रविवार को मौत हो गई। इस साल प्रदेश में स्वाइन फ्लू से यह तीसरी मौत है।

शिमला, 2 जुलाई (आईएएनएस)। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसीएच) में स्वाइन फ्लू से एक सरकारी चिकित्सक की रविवार को मौत हो गई। इस साल प्रदेश में स्वाइन फ्लू से यह तीसरी मौत है।

वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक रमेश चंद ने संवाददाताओं से कहा, “आईजीएमसीएच के रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष आर.जी.सूद की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई।”

सूद 24 जून से वेंटीलेटर पर थे।

इससे पहले आईजीएमसीएच में महाराष्ट्र से आए 57 वर्षीय पर्यटक की 17 मई को मौत हो गई थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493