पूर्वोत्तर रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 05027 गोरखपुर-आनंद विहार साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर से 6, 13 एवं 20 जनवरी को तीन फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह गोरखपुर से 08:55 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 09:37 बजे, बस्ती से 10:05 बजे, गोंडा से 11:20 बजे, दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 2.05 बजे, मुरादाबाद से 7.45 बजे छूटकर आनंद विहार 11.00 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह 05028 आनंद विहार-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी आनंद विहार से 7, 14 एवं 21 जनवरी को तीन फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह गाड़ी दोपहर दो बजे बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 5.15 बजे, दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 00.25 बजे, गोंडा से 2.40 बजे, बस्ती से 3.45 बजे तथा खलीलाबाद से 4.12 बजे छूटकर गोरखपुर 5.10 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के चार, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के चार तथा दो जनरेटर यान सहित कुल 20 कोच लगेंगे।
इसी तरह गाड़ी संख्या 02597 गोरखपुर-मुम्बई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर से 9 एवं 16 जनवरी को दो फेरों के लिए चलाई जाएगी।
यह गाड़ी गोरखपुर से 08.25 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 9.06 बजे, बस्ती से 9.35 बजे, गोंडा से 11.00 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 1.40 बजे, कानपुर सेंट्रल से 15.15 बजे, झांसी से 19.55 बजे, हबीबगंज से 11.40 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 01.05 बजे, भुसावल से 05.30 बजे इगतपुरी से 09.25 बजेतथा कल्याण से 11.00 बजे छूटकर मुम्बई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस 12.15 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02598 मुम्बई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट मुम्बई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से 10 एवं 17 जनवरी को दो फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह मुम्बई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से 2:.20 बजे प्रस्थान कर कल्याण सं 3.10 बजे भुसावल से 8.55 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 2.05 बजे, हबीबगंज से 03.30 बजे, झांसी से 7.35 बजे, कानपुर सेंट्रल से 11.45 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 1:25 बजे, गोंडा से 3:50 बजे, बस्ती से 5 बजे तथा खलीलाबाद से 5:29 बजे छूटकर गोरखपुर 6:45 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के चार, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के चार तथा दो जनरेटर यान सहित कुल 20 कोच लगेंगे।
dharmpath.com dharmpath