पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत को केरल से भाजपा के टिकट की पेशकश

बेंगलुरू/कोच्चि, 22 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने मंगलवार को कहा कि उन्हें 16 मार्च को होने वाले केरल विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा ने टिकट की पेशकश की है।

विदित हो कि 148 सदस्यीय केरल विधानसभा में भाजपा का अभी तक खाता नहीं खुला है।

श्रीसंत ने बेंगलुरू में संवाददाताओं से कहा, “मैं अपनी उम्मीदवारी की घोषणा बुधवार को करूंगा। मुझे भाजपा की ओर से केरल के एर्नाकुलम या त्रिपुनिथुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए टिकट की पेशकस की गई है। मैं त्रिपुनिथुरा से चुनाव लड़ना चाहूंगा।”

उन्होंने कहा कि वे वामपंथी विचारधारा को मानने वाला परिवार से आता हें, जबकि उनकी पत्नी भाजपा की समर्थक हैं।

उल्लेखनीय है कि मैच फिक्सिंग का आरोप लगने के बाद श्रीसंत पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आजीवन क्रिकेट खेलने का प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने अंतिम बार 2013 में इंडियन प्रीमीयर लीग का मैच खेला था। मैच फिक्संग के आरोप में गिरफ्तार कर उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल में भी रखा गया था।

हालांकि जुलाई 2015 में दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। लेकिन दिल्ली पुलिस ने अदालत के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।

चूंकि श्रीसंत के परिजन एर्नाकुलम में रहते हैं इसलिए बेंगलुरू और कोच्चि के बीच उनका आना जाना लगा रहता है।

गौरतलब है कि श्रीसंत 27 टेस्ट मैच, 53 एकदिवसीय मैच और दस टी20 मैच खेल चुके हैं। वह दो विश्वकप विजता टीम में भी रहे हैं। 2007 में टी20 विश्वकप और 2011 विश्वकप में भारतीय टीम के हिस्सा थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493