वोल्टास वॉटर सोल्यूशन ने शुरू किया स्टैंडअप फॉर वाटर अभियान

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। विश्व जल दिवस के अवसर पर मंगलवार को वोल्टास वाटर सोल्यूशन (वीडब्ल्यूएस) ने जो वोल्टास (टाटा एंटरप्राइजेज) और डाओ केमिकल पैसिफिक, सिंगापुर (डाओ समूह की कंपनी) की संयुक्त उद्यम है, ने भारत में लाखों लोगों को स्वस्थ पानी उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि उसने स्टैंडअपफॉरवाटर मुहिम की शुरुआत की है जिसके तहत इस साल गर्मियों में 100 से ज्यादा संगठनों में वॉटर एटीएम लगाए जाएंगे।

इस अभियान को टाटा ट्रस्ट, टाटा पॉवर और जीएमआर समेत दस संगठनों से वित्तीय सहायता का वादा किया है। वॉटर एटीएम वोल्टास का एक स्मार्ट उत्पाद है। वॉटर एटीएम को सिक्कों या स्मार्ट कार्ड से चलाया जा सकता है और यह रोजाना 2,000 लीटर शुद्ध पेय जल 10-20 पैसे प्रति लीटर की कीमत पर उपलब्ध करा सकता है।

इस बारे में वोल्टास वॉटर सोल्यूशन के प्रमुख (ऑपरेशंस) मानस विज ने बताया, “हमारे देश में लाखों लोग स्वच्छ पेयजल की कमी से जूझ रहे हैं जबकि स्वच्छ जल पाना सभी का अधिकार है।”

उन्होंने कहा, “इस समस्या से मुकाबले के लिए हमने संगठनात्मक संसाधनों की मदद से स्टैंडअपफॉरवाटर पहल की शुरुआत की है। हमारा जोर इस पर है कि किस प्रकार पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराकर हम मजदूरों का जीवन और उनकी आजीविका में बदलाव ला सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493