पूर्व भारतीय राजनयिक निरूपम सेन नहीं रहे (लीड-1)

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके निरूपम सेन का रविवार को यहां निधन हो गया। वह 70 साल के थे।

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके निरूपम सेन का रविवार को यहां निधन हो गया। वह 70 साल के थे।

सेन ने विजय के. नांबियार का स्थान लेते हुए सितंबर 2004 से मार्च 2009 तक भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवाएं दी थी।

सेवानिवृत्ति के बाद सेन को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष का विशेष वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया था।

सेन श्रीलंका, बुल्गारिया और नार्वे में भारत के राजदूत के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, “शानदार राजनयिक के निधन से दुख हुआ। उनके मित्रों और परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।”

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में सेन का स्थान लेने वाले हरदीप पुरी ने आईएएनएस से कहा कि वह अपने वरिष्ठ को दिल्ली विश्वविद्यालय से जानते थे।

पुरी ने कहा कि इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ परमानेंट रिप्रजेंटेटिव्स आईएपीआर से सेन के निधन के बारे में वाट्सएप पर उन्हें खबर मिलने के बाद सोशल मीडिया पर शोक की बाढ़ आ गई।

उन्होंने कहा, “निरूपम एक प्रतिभाशाली दिमाग वाले, ज्ञानी और निडर व्यक्ति थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493