इस बारे में एसएचओ अरविंद कुमार ने कहा कि मीरानपुर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को रईस और शहजाद में बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें बड़े भी शामिल हो गए। फिर बात विवाद से मारपीट व लाठी-डंडों तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थिति को काबू में करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
उन्होंने कहा कि गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
dharmpath.com dharmpath