कोलकाता, 13 नवंबर (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व सांसद दीपेन घोष का रविवार की सुबह 82 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।
माकपा के मुखपत्र ‘गणशक्ति’ के संपादक रह चुके दीपेन 1981 में राज्यसभा सांसद चुने गए और 12 वर्षो तक सांसद रहे।
दीपेन 1984 से 1986 के बीच माकपा की संसदीय दल के भी नेता रहे।
दीपेन अच्छे लेखक भी थे और उन्होंने कई पत्रिकाओं के लिए लिखा। वह 1998 से 2002 के बीच गणशक्ति के संपादक रहे।
दीपेन माकपा की राज्य समिति के साप्ताहिक मुखपत्र ‘देशहितैषी’ के संपादकीय बोर्ड के आमरण सदस्य रहे।
dharmpath.com dharmpath