सीमा पार कर रहे पाकिस्तानी दंपति समेत 4 गिरफ्तार

सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ने सभी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ शुरू की है। बरामद अभिलेखों को खंगाला जा रहा है। साथ ही सीमा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भारत-नेपाल की खुली सीमा देशविरोध तत्वों के लिए अरसे से मुफीद रही है। आए दिन भारत विरोधी तत्व घुसपैठ की फिराक में रहते हैं। 500 और 1000 रुपये की नोटबंदी और पाकिस्तान की सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर भी हाई अलर्ट जारी किया गया था।

एसएसबी के जवान सहायक सेनानायक जेबी जगवार की अगुवाई में शनिवार की आने-जाने वालों की निगरानी कर रहे थे। शाम 6.30 बजे के आसपास चार संदिग्ध सीमा पार कर भारत में घुसपैठ करते दिखे। उन्हें एसएसबी के जवानों ने हिरासत में ले लिया।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मौके पर सभी के पाकिस्तानी होने की पुष्टि हुई। इसके चलते उन्हें तत्काल एसएसबी के कड़े सुरक्षा घेरे में गुप्त स्थान पर पहुंचाया गया। एसएसबी के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने पाकिस्तानियों के पकड़े जाने की पुष्टि की। एसपी ने कहा कि आसिफ हुसैन लोनी नाम के एक व्यक्ति की पहचान हुई है। वह मूलत: सुपोर बारामुला कश्मीर का निवासी है, लेकिन दो वर्ष पूर्व पाकिस्तान जाकर बस गया था। पूछताछ के दौरान पता चला है कि वह पखवारे भर पूर्व वह अपनी पत्नी मरियम व कुछ अन्य के साथ काठमांडू गया और फिर वहां से रुपईडीहा बोर्डर के रास्ते भारत आने की फिराक में था।

एसएसबी के जवानों द्वारा सुरक्षित स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। बरामद दस्तावेजों की भी सघन जांच हो रही है। चार पाकिस्तानियों के पकड़े जाने के बाद खुफिया एजेंसियां सकते में आ गई हैं। खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493