पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ का निधन

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता बलराम जाखड़ का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

उनके बेटे और पंजाब से कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता सुनील जाखड़ ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार पंजाब के अबोहर शहर में स्थित उनके पैतृक गांव पंचकोसी में गुरुवार सुबह 11 बजे किया जाएगा।

बलराम जाखड़ को एक साल पहले मस्तिष्काघात हुआ था। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं।

वह 1980 से 1989 के बीच लोकसभा अध्यक्ष रहे।

वह 30 जून, 2004 से 30 मई, 2009 के बीच मध्यप्रदेश के राज्यपाल भी रहे।

इसके अलावा वह पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री भी रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493