जम्मू में तेज धूप, श्रीनगर में मौसम शुष्क

जम्मू/श्रीनगर, 3 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं श्रीनगर में बुधवार को तेज धूप रही। मौसम विभाग ने पूरे जम्मू एवं कश्मीर राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “जम्मू एवं श्रीनगर में तेज धूप दिन का अधिकतम तापमान बढ़ाने में मदद करेगी, जबकि जम्मू एवं कश्मीर में आसमान साफ होने की वजह से अगले 24 घंटों के दौरान रात्रि तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।”

श्रीनगर में बुधवार को एक बार फिर न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

वहीं, पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से छह डिग्री और पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंद कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री और अवंतीपुरा में शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में रात्रि तापमान शून्य से 13.3 डिग्री, जबकि करगिल कस्बे में शून्य से 13.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में रात्रि तापमान सात डिग्री बनिहाल में 0.2 डिग्री, कटरा में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भदरवाह में रात्रि तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “इस वक्त मौसम स्थिर है। हमें अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493