पेरिस में 13 नवंबर को हुए हमलों से संबंधित मामले में जाकरिया जे. पर आतंकवादी समूह की गतिविधियों में शामिल होने व आतंकवाद से संबंधित हत्याओं के लिए आरोपित किया गया।
संघीय अभियोजक ने कहा कि उसे मोलेनबीक में 20 जनवरी को एक घर की तलाशी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। इसके एक दिन बाद उस घर के निकट स्थित एक घर से मुस्तफा ई. नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जिसे बिना आरोप के गुरुवार शाम रिहा कर दिया गया।
फ्रांस की राजधानी में 13 नवंबर को हुए हमलों के सिलसिले में बेल्जियम में अब तक 11 लोगों को आरोपित किया जा चुका है।
dharmpath.com dharmpath