पीड़िता ने झांसी पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
कानपुर से झांसी आ रही पैसेंजर ट्रेन में उरई के डिप्टीगंज निवासी विजय राम की पत्नी अनीता देवी यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान मुस्तरा स्टेशन के नजदीक उसका पर्स गायब हो गया। खोजबीन के दौरान उसे पता चला कि चोर उसका पर्स चोरी कर ले गए।
झांसी पहुंचकर पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से करते हुए बताया कि कोच में तीन चार लड़के बैठे हुए थे। शक है कि उन्होंने ही पर्स को चोरी किया है। पर्स में 2500 रुपये नकद व मंगलसूत्र रखा हुआ था। शिकायत के आधार पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
dharmpath.com dharmpath