प्रणब मुखर्जी ने बहरीन के राजा को बधाई दी

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा को बहरीन के राष्ट्रीय दिवस की बधाई दी है।

कल (16 दिसंबर) बहरीन का राष्ट्रीय दिवस है।

बहरीन के राजा को भेजे एक संदेश में मुखर्जी ने कहा है, “भारत सरकार, भारतीय जनता और अपनी तरफ से बहरीन के लोगों को राष्ट्रीय दिवस की हार्दिक बधाई।”

इसके साथ ही मुखर्जी ने यह भी कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि यह द्विपक्षीय सहयोग आने वाले सालों में विविधिता और मजबूती लाएगा।

राष्ट्रपति ने कहा, “इस अवसर का लाभ उठाते हुए मैं बहरीन के राजा और उसकी जनता को अच्छे स्वास्थ्य, प्रगति, समृद्धि की शुभकामनाएं देता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493