प्रतीक्षा सूची खत्म करने के लिए ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

इसी क्रम में प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिये 10 जोड़ी मेल एक्सप्रेस गाड़ियों में एक निश्चित अवधि के लिए विभिन्न स्थानों से अतिरिक्त अस्थाई कोच लगाया जाएगा। अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि छपरा मथुरा जं. एक्सप्रेस में 18 मई से 29 जून तक छपरा तथा 18 मई से 29 जून तक मथुरा से, गोरखपुर आनन्द विहार एक्सप्रेस में 21 मई से 25 जून तक गोरखपुर तथा 27 मई से 01 जुलाई तक आनन्द विहार से, मऊ जं0 दिल्ली एक्सप्रेस में 24 मई से 30 जून तक मऊ तथा 22 मई से 29 जून तक दिल्ली से, छपरा दिल्ली जं. एक्सप्रेस में 16 मई से 27 जून तक छपरा तथा 17 मई से 28 जून तक दिल्ली, छपरा माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस में छपरा से 19 मई से 30 जून तक तथा 21 मई से 02 जुलाई तक माता वैष्णो देवी कटरा से शयनयान श्रेणी का 01 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी का 02 कोच अतिरिक्त लगाया जाएगा।

इसके अलावा लखनऊ जं. चण्डीगढ़ एक्सप्रेस में 17 मई से 30 जून तक लखनऊ जं. तथा 18 मई से 1 जुलाई तक चंडीगढ़ से, कोलकाता गोरखपुर एक्सप्रेस में 18 मई से 30 जून तक कोलकाता तथा 17 मई से 29 जून तक गोरखपुर से, 15049 कोलकाता गोरखपुर एक्सप्रेस में 20 मई से 28 जून तक कोलकाता तथा 20 मई से 27 जून तक गोरखपुर से, 15051 कोलकाता गोरखपुर एक्सप्रेस में 22 मई से 26 जून तक कोलकाता तथा 21 मई से 25 जून तक गोरखपुर से, लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस में 17 मई से 30 जून तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा 19 मई से 02 जुलाई तक गोरखपुर से साधारण द्वितीय श्रेणी का 02 कोच अतिरिक्त रूप से लगाए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493