वॉशिंगटन, 31 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में हुए फ्लाईओवर हादसे पर गुरुवार को गहरा दुख जताया। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है।
प्रधानमंत्री इस समय वॉशिंगटन में हैं। उन्होंने बचाव अभियान की जानकारी ली है।
मोदी ने ट्वीट के जरिए कहा, “कोलकाता में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से दुखी और अचंभित हूं। स्थिति और बचाव अभियानों का जायजा लिया है।”
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “कोलकाता में अपनी जिंदगी गंवा देने वालों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायल शीघ्र स्वस्थ हों।”
कोलकाता के भीड़भाड़ वाले इलाके में कई वाहनों पर एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिर जाने के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक घायल हो गए हैं।
dharmpath.com dharmpath