प्रधानमंत्री ने निर्वाचन आयोग की प्रशंसा की

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोकतंत्र में एक प्रमुख भूमिका निभाने के लिए बुधवार को निर्वाचन आयोग की तारीफ की।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अपने संदेश में मोदी ने कहा, “हम चुनाव आयोग को बधाई देते हैं और हमारे लोकतंत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सलाम करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “चुनाव लोकतंत्र के समारोह होते हैं। वे लोगों की इच्छा प्रेषित करते हैं, जो एक लोकतंत्र में सर्वोपरि है।”

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मतदाता से मताधिकार के प्रयोग करने का अनुरोध किया और युवाओं से 18 साल की उम्र के होने पर मतदाता के रूप में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आह्वान किया।

भारत के एक संविधानिक गणतंत्र बनने से एक दिन पहले 25 जनवरी, 1950 को निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी, जिसे ध्यान में रखकर हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493