श्रीनगर , 25 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में बुधवार रात को बादल छाने के कारण तापमान में सुधार दर्ज किया गया, जबकि बर्फबारी के कारण दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई है।
श्रीनगर , 25 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में बुधवार रात को बादल छाने के कारण तापमान में सुधार दर्ज किया गया, जबकि बर्फबारी के कारण दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।”
अधिकारी का कहना है कि राज्य में न्यूनतम तापमान में सामान्य रूप से सुधार बादल छाने के कारण हुआ है। हालांकि, ताजी बर्फबारी और बारिश से घाटी के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।
पहलगाम का न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग का शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में भी रात के तापमान में सुधार हुआ है। वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
अधिकारी के मुताबिक, जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार शाम तक कम से लेकर मध्यम स्तर तक की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 13.8 डिग्री सेल्सियस, बाटोट में 3.4 डिग्री सेल्सियस, बन्नीहाल में 0.7 डिग्री सेल्सियस और भदरवाह में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
dharmpath.com dharmpath