प्रधानमंत्री पुरानी योजनाओं को नया ‘लेबल’ लगाने आ रहे : जयराम रमेश

पटना, 24 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने यहां शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुरानी योजनाओं को नया ‘लेबल’ लगाने बिहार आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जब 12 वर्षो में गुजरात का विकास नहीं करा सके तो देश का क्या विकास करेंगे?

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी बिहार पैकेज की घोषणा करने नहीं बल्कि पैकेज को नया ‘लेबल’ लगाने आ रहे हैं।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ऐसे तो आगामी विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनेगी नहीं। यदि बन भी जाती है तो यह सरकार केन्द्र के रिमोट से चलेगी और बिहार के असली मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे।

उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा, “भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा बोलने वाले मोदी आज अपने कई मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के बाद मौनी बाबा बन गए हैं।”

रमेश ने कहा कि पटना भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भवन, ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, गैस पाइप लाइन योजना संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासनकाल की योजनाएं हैं, जिनका श्रेय लेने प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493