प्रधानमंत्री मप्र में बिजलीघर इकाई का लोकार्पण करेंगे

भोपाल, 4 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहे हैं। इस प्रवास के दौरान मोदी खंडवा जिले में सिंगाजी ताप विद्युत घर की एक इकाई का लोकार्पण करेंगे। साथ ही दूसरी इकाई का शिलान्यास करेंगे।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर इंदौर पहुंचेंगे जहां से वे हेलीकाप्टर से खंडवा के लिए रवाना होंगे। वे वहां सिंगाजी ताप विद्युत घर की 1200 मेगावाट क्षमता की इकाई का लोकार्पण करेंगे। साथ ही इसी परियोजना के दूसरे चरण की 1320 मेगावाट क्षमता की इकाई का भूमिपूजन करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार मोदी सिंगाजी परियोजना के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद खंडवा से इंदौर होते हुए दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493