बिहार में युवक ने युवती पर डाला तेजाब

सीतामढ़ी, 4 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र मंे बुधवार को एक युवक ने एकतरफा प्रेम में एक युवती के चेहरे पर तेजाब डाल दिया, जिससे युवती बुरी तरह झुलस गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बैरगनिया के थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मोहम्मद याकिब मुहल्ले के ही एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। आरोपी युवक द्वारा पीड़िता को कई बार प्रेम प्रस्ताव दिया गया था परंतु पीड़िता ने उसे ठुकरा दिया था। इससे नाराज युवक बुधवार को युवती के घर पहुंचा और पीड़िता द्वारा घर का दरवाजा खोलते ही उस पर तेजाब डाल दिया।

कुमार ने बताया कि पीड़िता का चेहरा सहित शरीर के कई अंग बुरी तरह झुलस गए हैं। घायल अवस्था में पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की एक प्राथमिकी बैरगनिया थाना में दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493