नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से दो दिन के दौरे पर केरल जाएंगे।
यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है।
बयान के अनुसार, “मोदी 14-15 दिसंबर को केरल का दौरा करेंगे। इस दौरान वह त्रिशूर, कोल्लम, कोच्चि और वर्कला जाएंगे।”
बयान में कहा गया है कि मोदी मंगलवार को आईएनएस विक्रमादित्य पर संयुक्त नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
dharmpath.com dharmpath