प्रधानमंत्री मोदी मौन तोड़ें : राहुल

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे निशाना साधा। ललित मोदी मुद्दे पर उन्होंने प्रधानमंत्री को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर अपना मौन तोड़ना चाहिए।

राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुप नहीं बैठने वाली है।

लोकसभा में ललित मोदी मुद्दे पर बहस में हिस्सा लेते हुए राहुल ने कहा, “(नरेंद्र) मोदी ने वादा किया था कि 15 लाख रुपये काला धन हर बैंक खाते में आएगा। उन्होंने यह भी वादा किया था कि भ्रष्टाचार नहीं होगा। दोनों ही मामलों में मोदी फेल हो गए।”

उन्होंने कहा, “आईपीएल देश में काले धन का केंद्र बिंदु है और ललित मोदी देश में काले धन का प्रतीक हैं।”

कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री सदन में नहीं हैं, क्योंकि उनमें सदन का सामना करने की हिम्मत नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने तय कर लिया है कि वह न तो सत्य के बारे में कुछ सुनेंगे, न देखेंगे और न कुछ बोलेंगे।

राहुल ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, “‘कल (मंगलवार) सुषमाजी ने मेरा हाथ पकड़ा और कहा कि आप मुझसे इतने नाराज क्यों हो। मैंने किया क्या है। मैंने कहा, मैं आपकी इज्जत करता हूं। मैंने आपकी आंखों में देखा और कहा कि मैं सच बोल रहा हूं। लेकिन आपने निगाहें नीची कर ली।”

राहुल ने सुषमा से दो सवाल पूछे। एक तो यह कि उन्हें और उनके परिवार को ललित मोदी से कितना पैसा मिला। दूसरा यह कि उन्होंने ललित मोदी की ‘मानवीय मदद’ छिपकर क्यों की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493