प्रशिक्षण के दौरान चोटिल हुए हैम्बर्ग मिडफील्डर होल्टबे

बर्लिन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। हैम्बर्ग फुटबाल क्लब ने अपनी घोषणा में बताया है कि उनके मिडफील्डर लेविस होल्टबे प्रशिक्षण शिविर में चोटिल होने के कारण कई सप्ताह तक खेल से बाहर रहेंगे।

होल्टबे को साइकिल से गिरने के कारण चोट लगी थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 25 वर्षीय खिलाड़ी के बाएं कंधे पर फ्रैक्चर हुआ है और इसके कारण उनकी सर्जरी भी हुई। क्लब ने शनिवार को इस खबर की पुष्टि की।

हैम्बर्ग केकोच ब्रूनो लाबाडिया ने कहा, “हमारे लिए यह निश्चित तौर पर हैरानी वाली बात है और मैं होल्टबे के लिए काफी दुखी हूं। प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया था। आशा करते हैं कि वह जल्द ही ठीक हो जाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493