प्रियंका चोपड़ा से मिलने को उत्सुक हेनरिक पोपो

मुंबई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। पैरालिम्पक्स स्वर्ण पदक विजेता जर्मनी के हेनरिक पोपो जो यहां सबसे पहले ‘रनिंग क्लिनिक’ का संचालन करने जा रहे हैं, बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हेनरिक ने एक बयान में कहा, “भारत अपने सांस्कृतिक खान-पान और बॉलीवुड के लिए विख्यात है। मैं यहां आकर प्रतिभागियों को उनकी जिंदगी में मौजूद चुनौतियों के बावजूद एक बेहतर जिंदगी जीने के लिए सीख देने को लेकर बेहद रोमांचित हूं। भारत आकर भी अगर मैं प्रियंका से न मिल पाऊं तो मेरी यह यात्रा अधूरी होगी।”

हेनरिक ने कहा, “मैने ‘क्वांटिको’ के कुछ एपिसोड्स देखे हैं और मुझे उनका काम बेहद पसंद आया। मैं प्रियंका चोपड़ा से मिलने के लिए बेताब हूं।”

हेनरिक सीमित गतिशीलता वाले लोगों के लिए एक खास प्रशिक्षण के सिलसिले में यहां इस सप्ताह पहुंचे। वे इस प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सिखाएंगे कि वे कैसे अपनी जिंदगी को बेहतर और सक्रिय ढंग से जी सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493