प्रीमियर लीग : बर्नले ने वेस्ट हैम को 2-0 से हराया

बर्नले, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में इस सीजन खराब फॉर्म से जूझ रही बर्नले रविवार रात यहां 20वें दौर के मैच में वेस्ट हैम के खिलाफ अप्रत्याशित जीत दर्ज करने में कामयाब रहा।

बर्नले ने यहां टर्फ मूर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्ट हैम को 2-0 से शिकस्त दी। इस अहम जीत के बाद बर्नले की टीम तालिका में 15 अंकों के साथ 18वें स्थान पर पहुंच गई है जबकि वेस्ट हैम 27 अंकों के साथ 11वें पायदान पर काबिज है।

मेजबान टीम के लिए मैच की शुरुआत दमदार रही। 15वें मिनट में स्ट्राइकर क्रिस वुड ने पेनाल्टी एरिया के बाईं ओर से शानदार गोल करते हुए बर्नले को बढ़त दिला दी।

एक गोल की बढ़त बनाने के बाद बर्नले की टीम और आक्रामक हो गई। हालांकि, वेस्ट हैम ने अधिक बॉल पोजेशन बनाए रखा।

मैच के 34वें मिनट में 19वर्षीय ड्वाइट मैकनील ने बर्नले की बढ़त को दोगुना कर दिया।

दूसरा हाफ भी रोमांचक रहा। मेहमान टीम ने गोल करने के कुछ मौके जरूर बनाए लेकिन वे बर्नले के गोलकीपर को छकाने में कामयाब नहीं पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493