नई दिल्ली से झांसी आने वाली ट्रेन संख्या 12626 केरला एक्सप्रेस में झांसी आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव उपाध्याय के निर्देश पर आरपीएफ के जवान वाई के चैहान अपने हमराह बल के साथ यात्रियों की सुरक्षा में गश्त कर रहे थे, तभी उन्हे स्लीपर कोच क्रमांक एस-10 में एक 14 वर्षीय लड़की घबराई हालत में भटकती हुई मिली। इसे गम्भीरता से लेते हुये आरपीएफ ने लड़की को अपनी सुपुर्दगी में लेकर पूछताछ की तो जानकारी हुयी कि लड़की घर से भाग कर आयी है। झांसी पहुंचने पर आरपीएफ के जवान उस नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर थाने आ गयी और इसकी सूचना आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव उपाध्याय और उपनिरीक्षक अमित मीणा को दी।
आरपीएफ उपनिरीक्षक अमित मीणा ने जब लड़की से पूछताछ की तो लड़की ने अपना नाम राशि निवासी मथुरा जनपद के राया हनुमान गढ़ी बताया कि वह कक्षा 9 की छात्रा है। उसे पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से प्रेम हो गया। उसके कहने पर वह घर छोड़कर मुम्बई मिलने जा रही थी। लड़की ने अपने साथ घर में रखे लगभग एक लाख से अधिक कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और दो हजार रुपए लेकर निकलने की बात भी कबूल की। हकीकत की जानकारी कर उपनिरीक्षक अमित मीना ने उसके परिजनों से सम्पर्क कर इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन लड़की को अपनी सुपुर्दगी में लेकर गए।
dharmpath.com dharmpath