प्रेमी युगल रेलवे ट्रैक पर मृत पाए गए

गुरुग्राम, 22 फरवरी (आईएएनएस)। गुरुग्राम में पटौदी रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एक युवक और उसकी प्रेमिका का शव पाया गया। जिला पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान संदीप कुमार (22) और उसकी प्रेमिका की पहचान मुनेश यादव (20) के रूप में की गई है। दोनों हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रामपुर के रहने वाले हैं।

पुलिस ने कहा कि संदीप अनुसूचित जाति का था और लड़की अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से थी। दोनों रेवाड़ी के एक निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ते थे। दोनों सोमवार से लापता थे।

लड़की के परिवार वालों ने इस बात से इनकार किया है कि दोनों के बीच रिश्ते थे।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों यहां कैसे पहुंचे।

पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उनका मानना है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493