प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी में आग, कोई हताहत नहीं

कोलकाता, 16 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता की प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी में सोमवार को आग लग गई। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “कैंटीन में मामूली आग लग गई और उसकी छत से धुंआ उठता दिखाई दिया।”

अधिकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट हो सकता है। दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493