प्रो कबड्डी : दिल्ली को हराकर बंगाल ने खोला खाता

मुम्बई, 27 जून (आईएएनएस)। बंगाल वॉरियर्स टीम ने सोमवार को एनएचसीआई स्टेडियम में खेले गए स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मुकाबले में दबंग दिल्ली टीम को 31-23 के अंतर से हरा दिया।

यह लीग के चौथे संस्करण में बंगाल की यह पहली जीत है। अपने पहले मैच में बंगाल को रविवार को बेंगलुरू बुल्स के हाथों 23-24 से हार मिली थी।

दूसरी ओर दिल्ली को पहले ही मुकाबले में हार मिली है। दिल्ली की ओर से मेराज शानदार खेल दिखाते हुए नौ अंक बटोरे लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके।

बंगाल की जीत में उसके सभी खिलाड़िों ने अहम योगदान दिया लेकिन सबसे अधिक 6 अंक स्थानापन्न खिलाड़ी रवि दलाल ने बटोरे। कप्तान नितेश सिंह ने चार अंक टीम के लिए जुटाए।

बंगाल ने 14 रेड अंक जुटाए जबकि दिल्ली 13 ही जुटा सकी। इसी तरह बंगाल को 10 टेकर अंक मिले लेकिन दिल्ली की टीम 8 अंक ही जुटा सकी। बंगाल ने चार ऑल आउट अंक पाए लेकिन दिल्ली का इस विभाग में खाता नहीं खुल सका। जहां तक अतिरिक्त अंकों की बात है तो बंगाल को चार अंक मिले जबकि दिल्ली तीन अंक ही जुटा सकी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493