बिहार : प्रधान ने की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत

पटना, 27 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने यहां सोमवार को बिहार में गरीबी रेखा के नीचे जीवन गुजारने वाली महिलाओं को मुफ्त गैस देने वाली ‘प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रथम चरण में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की 100 महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन भी दिए गए।

बिहार में योजना की शुरुआत करते हुए मंत्री प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के जीवनस्तर को सुधारने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना गरीबों को खाना बनाने के समय लकड़ी के धुएं से मुक्ति दलाने की योजना है। यह योजना पूरे भारत में लागू है, लेकिन इसका सबसे ज्यादा लाभ बिहार को होना है।

मंत्री ने कई जिलों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार के कई जिलों में 20 प्रतिशत लोगों के पास ही गैस कनेक्शन है। बिहार में इस योजना के तहत अब तक 1.22 लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं, जिसकी जांच चल रही है।

इस योजना के तहत बिहार में वर्ष 2016-17 में 22 लाख गरीब महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन मुफ्त दिया जाएगा।

पटना में इस योजना के शुभारंभ करने के मौके पर केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, रामकृपाल यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी समेत कई नेता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजदूर दिवस के मौके पर एक मई को उत्तर प्रदेश के बलिया में उज्ज्वला योजना की शुरआत कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493