प्रो कबड्डी लीग टीम दबंग दिल्ली के एम्बेसडर बने सोनू सूद

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म अभिनेता सोनू सूद प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की फ्रेंचाइजी टीम दबंग दिल्ली के एम्बेसडर चुने गए हैं। बुधवार को इस बात की जानकारी दी गई।

लीग का चौथा संस्करण इस समय जारी है।

फिल्म दबंग में अभिनय करने वाले सूद लीग के दिल्ली चरण में टीम का उत्साहवर्धन करते नजर आएंगे। दिल्ली में लीग के मैच 24 से 27 जुलाई के बीच त्यागराज खेल परिसर में खेले जाएंगे।

सूद इसके अलावा दूसरे मैदानों पर भी टीम का उत्साहवर्धन करेंगे।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “कबड्डी ऐसा खेल है जिसे मैं बचपन से खेलता आ रहा हूं, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन इसका चेहरा बनूंगा। मैं इस टीम के साथ जु़ड़ने को लेकर उत्साहित हूं।”

दबंग दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौम्य खेतान ने कहा, “टीम उत्तर भारत की भावना को प्रदर्शित करता है और पिछले संस्करणों से इसने इस क्षेत्र और पूरे देश के साथ मजबूत संबंध स्थापित किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493