प्रो कबड्डी लीग : बेंगलुरू की लगातार दूसरी जीत

हैदराबाद, 5 जुलाई (आईएएनएस)। बेंगलुरू बुल्स ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के चौथे संस्करण में मंगलवार को तेलुगू टाइटंस को दो अंक से हरा दिया। बेंगलुरू ने टाइटंस पर 30-28 से जीत दर्ज की।

यह बेंगलुरू की लगातार दूसरी जीत है। टीम ने सोमवार को पुनेरी पल्टन को मात दी थी।

दोनों टीमों के बीच शुरू में कड़ा मुकाबला देखा गया, लेकिन हाफ टाइम तक बेंगलुरू ने 16-11 की बढ़त ले ली थी।

दूसरे हाफ में भी बेंगलुरू की टीम टाइटंस पर हावी रही और उसने 30-21 से बढ़त ले ली थी। लेकिन इसके बाद टाइटंस ने लगातार आठ अंक लिए और बेंगलुरू को परेशानी में डाल दिया। इस दौरान बेंगलुरू टीम एक भी अंक हासिल नहीं कर पाई। बावजूद इसके टाइटंस की टीम जीत हासिल नहीं कर पाई।

रेड से 11 अंक अर्जित करने वाले बेंगलुरू के रोहित कुमार को रेडर ऑफ द मैच चुना गया। टाइटंस के विनोद डिफेंडर ऑफ द मैच चुने गए। मैन ऑफ द मैट का खिताब टाइटंस के राहुल चौधरी को दिया गया।

रेड से टाइटंस ने कुल 20 अंक और बेंगलुरू ने 18 अंक हासिल किए। टैकल अंक में बेंगलुरू ने बाजी मारी, उसे आठ टैकल अंक मिले। वहीं टाइटंस के हिस्से में चार टैकल अंक आए।

ऑल आउट और अतिरिक्त अंकों के मामलें में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दोनों को दो-दो ऑल आउट और दो-दो अतिरिक्त अंक मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493