प्रो कबड्डी लीग : मुख्यमंत्री की पत्नी के राष्ट्रगान के साथ मुंबई चरण की शुरुआत

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने शुक्रवार को राष्ट्रगान गाकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मुंबई चरण की शुरुआत की।

मुंबई में लीग के मुकाबले 25 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक एनएससीआई एसवीपी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

फडणवीस की पत्नी अमृता एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका, सामाजिक कार्यकर्ता और बैंक अधिकारी हैं। वह महाराष्ट्र में एक्सिस बैंक की कार्पोरेट विभाग की उपाध्यक्ष हैं।

मुंबई में 25 अगस्त को पहला मैच यू-मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें इस लीग में पहली बार आमने-सामने हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493