स्पेन टीम में विला की चौंकाने वाली वापसी

मेड्रिड, 25 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन फुटबाल टीम के कोच जुलेन लोपेटेगुई ने इटली और लिकटेंस्टीन के खिलाफ होने वाले विश्व कप क्वालीफायर मैचों के लिए टीम की घोषणा करते हुए कई हैरान करने वाले फैसले लिए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लोपेटेगुई ने बार्सिलोना के लिए खेलने वाले सर्गी रोबटरे और डिएगो कोस्टा को टीम से बाहर कर दिया है। वहीं चेल्सी के पूर्व खिलाड़ी पेट्रो रोड्रिग्वेज और वरिष्ठ खिलाड़ी डेविड विला को टीम में वापस बुलाया है।

35 साल के विला की टीम में वापसी हैरान करने वाली है। वह पिछले तीन साल से अमेरिका की मेजर सॉकर लीग (एमएसएल) में खेल रहे हैं। हालांकि वह वहां लगातार गोल करते रहे हैं लेकिन माना यही जाता रहा है कि उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर अब बचा नहीं है।

एसी मिलान के लिए खेलने वाले सुसो को स्पेन टीम में पहली बार जगह मिली है। बोरूसिया डॉर्टमंड के लिए खेलने वाले डिफेंडर मार्क बाटर्र को भी टीम में चुना गया है। रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले और शानदार फॉर्म में चल रहे मार्कस एसेनसियो भी स्पेन की टीम में जगह पाने में सफल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493