प्रौद्योगिकी की मदद से ग्राहक को बनाए रखने में भारत आगे

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। कारोबार को आगे बढ़ाने में नवाचार एक महत्वपूर्ण साधन होने के साथ-साथ एशियाई कंपनियों के लिए ग्राहक को बनाए रखने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसमें भारत सबसे आगे है। एक नए शोध से सोमवार को यह जानकारी सामने आई।

अमेरिका की क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी सेल्सफोर्स की ‘नवाचार : सभी की निगाहें एशिया पर’ शीर्षक वाली रपट के मुताबिक, 70 फीसदी एशियाई कंपनियों की अगले 12 से 14 महीनों में प्रमुख प्राथमिकता ग्राहकों को बनाए रखना है, जबकि 53 फीसदी का कहना है कि वे अपने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए नवाचार का सहारा लेंगे।

भारत की करीब 90 फीसदी, इंडोनेशिया की 83 फीसदी, वियतनाम की 85 फीसदी, फिलीपींस की 84 फीसदी और थाईलैंड की 84 फीसदी कंपनियों ने ग्राहक संबंध प्रबंधन (सीआरएम) प्लेटफार्म को अपनाने की घोषणा की, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आधारित है।

जापान, कोरिया और चीन शीर्ष तीन एशियाई देश हैं, जो इसमें सबसे आगे चल रहे हैं।

रपट में आगे कहा गया है कि हालांकि लागत, प्रौद्योगिकी की जटिलता था टैलेंट का अभाव इसे अपनाने में तीन बड़ी बाधाएं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493