फरक्का बांध परियोजना भूमि बीएसएफ को दिए जाने की मंजूरी

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के अधीन फरक्का बांध परियोजना की 58.81 एकड़ अतिरिक्त भूमि का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को मोजा जगन्नाथपुर, जेएल नम्बर-35 पीएस कालियाचक, जिला माल्दा में सीमा सुरक्षा बल की चौथी बटालियन का मुख्यालय बनाने के लिए हस्तांतरण करने के लिए अपनी मंजूरी दी। यह जानकारी यहां जारी एक आधिकारिक बयान से मिली।

माल्दा जिले में बीएसएफ द्वारा बांग्लादेश से लगी सीमा की रखवाली से फरक्का बांध परियोजना को लाभ पहुंचेगा। फरक्का बांध परियोजना माल्दा के पास है और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की परियोजना है। इस हस्तांतरण से फरक्का बांध परियोजना की भूमि पर संभावित अतिक्रमण को रोकने तथा इस परियेजना की सुरक्षा चिंताओं को इस क्षेत्र में बीएसएफ कर्मियों की उपस्थिति से कम किया जा सकेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493