हरदा में पानी विवाद में महिला ने की आत्महत्या

हरदा, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में पानी संकट विवादों का कारण बनता जा रहा है, हरदा जिले में पानी भरने को लेकर दो महिलाओं में हुए विवाद के बाद एक महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, गंभीर रूप से झुलसी महिला की अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह छिकोड़ा थाना क्षेत्र के खिरकिया गांव में विधवा श्यामा बाई का पानी भरते समय पड़ोसी महिला से विवाद हो गया। इसके बाद श्यामा बाई ने घर में आकर मिट्टी का तेल डालकर खुद पर आग लगा ली। जब तक आग को बुझाया जाता वह बुरी तरह झुलसा चुकी थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किरण लता किरकट्टा ने संवाददाताओं को बताया कि बुरी तरह से झुलसी महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले की जांच कराई जा रही है।

बताया गया है कि श्यामा बाई मजदूरी करके अपने तीन बच्चों का भरण पोषण करती थी। श्यामा बाई के भाई पर्वत ने आत्महत्या की वजह पड़ोसी से पानी भरने को लेकर हुआ विवाद बताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493