फरार प्रजापति के 2 और साथी गिरफ्तार

उप्र के एडीजी (लॉ एंड आर्डर) दलजीत चौधरी ने बताया, “यौन शोषण मामले में मंगलवार तड़के गायत्री के साथी आशीष शुक्ला व अशोक तिवारी को उप्र एसटीएफ ने नोएडा पुलिस के सहयोग से जेवर टोल प्लाजा यमुना एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार किया। दोनों को नोएडा से लखनऊ लाया गया और पूछताछ की जा रही है।”

उन्होंने बताया कि प्रजापति के गनर चंद्रपाल को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। इस प्रकार अब मामले के तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

एडीजी ने बताया, “गायत्री प्रजापति के गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हो चुका है। उनके पासपोर्ट पहले ही निरस्त कर दिए गए हैं। जरूरत पड़ी तो आगे कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि गायत्री सहित शेष आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।

गिरफ्तारी से बचकर भाग रहे मंत्री प्रजापति सहित सातों आरोपियों के खिलाफ शनिवार को न्यायालय ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्लू) जारी किया था।

इसके साथ ही मंत्री के देश से भागने की आंशका के चलते उनका पासपोर्ट चार सप्ताह के लिए निलंबित कर उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस कर दिया गया है।

18 फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर गौतमपल्ली थाने में गायत्री प्रजापति सहित सात लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म, दुष्कर्म का प्रयास, धमकी, पॉक्सो एक्ट सहित आइपीसी की अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

महिला ने तहरीर में कहा है कि तीन वर्ष पूर्व वह गायत्री प्रसाद प्रजापति से खनन की जमीन के पट्टे के लिए उनके पांच गौतमपल्ली मंत्री आवास पर मिली थी, जहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे सभी सात लोगों ने दुष्कर्म किया था।

महिला ने अपनी नाबालिग बेटी संग दुष्कर्म के प्रयास करने का मामला भी दर्ज कराया था। महिला के आरोप पर मंत्री गायत्री प्रजापति के अलावा विकास वर्मा, चंद्रपाल, रूपेश, आशीष शुक्ला, अशोक तिवारी और पिंटू सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया।

इन सात आरोपियों में से पुलिस अब तक तीन चंद्रपाल, अशोक तिवारी और आशीष शुक्ला को गिरफ्तार कर चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493