सरकारी रेडियो प्रसारक फिजी ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन(एफबीसी) ने इसकी पुष्टि की है।
ग्रामीण एवं समुद्री विकास एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के स्थायी सचिव मेलेटी बैनीमरामा ने कहा कि यह घोषणा शनिवार से लागू हो रही है, जो 30 दिनों तक प्रभावी रहेगी।
बैनीमरामा ने कहा, “आपके प्राकृतिक आपदा नियंत्रक के रूप में हम फिजी के हित को बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे।”
इस बीच, शाम छह बजे से पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है, जो अगली सूचना तक लागू रहेगा।
यद्यपि जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन पुलिस स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए है।
तूफान विंस्टन के चलते राजधानी सुवा सहित फिजी के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। विंस्टन अब श्रेणी पांच का उष्णकटिबंधीय तूफान बन गया है और यह पूरे फिजी को अपनी गिरफ्त में ले चुका है।
dharmpath.com dharmpath