फिनलैंड की एफ-सिक्योर ने राहुल कुमार को कंट्री मैनेजर बनाया

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिनलैंड की विश्वस्तरीय साइबर सुरक्षा कंपनी एफ-सिक्योर ने बुधवार को घोषणा कर बताया कि उन्होंने भारत और दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) देशों के लिए राहुल कुमार को कंपनी का कंट्री मैनेजर बनाया है।

एफ-सिक्योर से पहले राहुल डाटा सुरक्षा प्रदाता विनमैजिक के कंट्री मैनेजर व निदेशक थे जहां वह भारत में कंपनी की बिक्री, प्रीसेल सर्विस व विपणन का काम देखते थे।

राहुल ने अपनी नियुक्ति के बारे में बताया, “चूंकि देश अभूतपूर्व डिजिटलीकरण से गुजर रहा है तो ऐसे में साइबर सुरक्षा को भारत में अहम भूमिका निभानी है। मैं इस महत्वपूर्ण मौके पर एफ-सिक्योर में शामिल होने को लेकर उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493