मोदी, राहुल ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

मोदी ने ट्वीट किया, “शक्ति की देवी दुर्गा माता आप सभी को खुशियां, शांति और समृद्धि दें।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “हम पहाड़ों की बेटी के आगे आज सिर झुकाते हैं। मां शैलपुत्री। मां दुर्गा का अवतार मां शैलपुत्री प्रकृति से जुड़ी हैं। वह सादगी को व्यक्त करती हैं। नवरात्रि के पावन उत्सव के आगमन पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।”

राहुल ने अपने फेसबुक पृष्ठ पर लिखा, “नवरात्रि के पावन उत्सव के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493