फिनलैंड के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति ने बधाई दी

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने फिनलैंड गणराज्य के स्वतंत्रता दिवस (6 दिसंबर) की पूर्वसंध्या पर वहां की सरकार व लोगों को बधाई व अपनी शुभकामनाएं दी है।

फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली निनिस्तो को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि “माननीय, मैं आपको व फिनलैंड गणराज्य के स्नेहशील जनता को आपके स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत सरकार, भारत की जनता व मेरी तरफ से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं हार्दिक खुशी महसूस कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “भारत और फिनलैंड के बीच साझे मूल्यों पर आधारित हार्दिक, मैत्रीपूर्ण व बहु-दिश संबंध हैं। मैं आपके साथ दोनों देशों के बीच परस्पर सहयोग को और अधिक प्रगाढ़ करने के दिशा में काम करने की उम्मीद रखता हूं।”

राष्ट्रपति ने कहा, “माननीय, आपके अच्छे स्वास्थ्य व कल्याण तथा फिनलैंड गणराज्य के लोगों के निरतंर प्रगति व समृद्धि के लिए कृपया मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493