बिहार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

मुंगेर/पटना, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गोलचक्कर पर स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने आंशिक रूप से नुकसान पहुंचाया है। इधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उपद्रवियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने शनिवार को बताया कि मुंगेर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि कोतवाली थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।

इधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सरकार में आने के बाद बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उपद्रवियों ने जनसंघ के नेता की प्रतिमा के छाते, चश्मे और नाम पट्टिका को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे उपद्रवियों को सरकार का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, इस कारण पुलिस भी ऐसे लोगों पर हाथ डालना नहीं चाह रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493