सैन्य प्रवक्ता ने जारी बयान में कहा कि गश एटजियन की यहूदी बस्ती में नेवे डेनियल के पास इस घटना में एक फिलीस्तीनी नागरिक ने अपनी कार से सेना के वाहन को टक्कर मार दी।
पुलिस प्रवक्ता लुबा सामरी ने कहा कि इस घटना में तीन सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि फिलीस्तीन का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
सामरी द्वारा भेजी गई तस्वीरों में एक नागरिक कार दिखाई दे रही है, जिसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त है और पास ही में एक सैन्य जीप पलटी हुई नजर आ रही है।
सामरी और सेना दोनों ने कहा कि शुरुआती जांच में इस घटना को जानबूझकर अंजाम देने के संकेत मिल रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath