चीन में मां-बाप से दूर रह रहे ग्रामीण बच्चों की संख्या घटी

चीन में इस तरह के ग्रामीण बच्चों के लिए ‘लेफ्ट बिहाइंड’ शब्द का प्रयोग किया जाता है यानी ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता अन्य शहरों में काम करते हैं और ऐसे में वे अपने दादा-दादी या अन्य संबंधियों के साथ रहते हैं।

शिक्षा मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 2.01 करोड़ बच्चों ने 2015 में ग्रामीण प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूलों में दाखिला लिया, जो 2014 के 2.07 करोड़ बच्चों की तुलना में कम है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल शहरों के स्कूलों में पढ़ने वाले ग्रामीण बच्चों की संख्या लगभग 720,000 बढ़कर 1.367 करोड़ रही है, जहां उनके माता-पिता काम करते हैं।

चीन की राष्ट्रीय घरेलू पंजीकरण प्रणाली या हुकोउ एक मुख्य वजह है, जिस कारण प्रवासी कामगारों के बच्चों की पहुंच शहरी स्कूलों तक कम रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493